प्राथमिक विद्यालय सरने में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई

प्राथमिक विद्यालय सरने नियामताबाद में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली सभी शिक्षिकाओं एवं सभी बच्चों द्वारा पूरे गांव में निकाली गई।

प्राथमिक विद्यालय सरने में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई

नियामताबाद चंदौली | आज प्राथमिक विद्यालय  सरने नियामताबाद चंदौली में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सभी शिक्षिकाओं एवं सभी बच्चों द्वारा रैली पूरे गांव में निकाली गई।

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन हेतु सभी प्राथमिक विद्यालयों द्वारा स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने हेतु जागरूक करना है।
प्राथमिक विद्यालय सरने में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई

इस अवसर पर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गांव में  लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में भी बताया गया और उपचार हेतु सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान का भी संचालन किया गया। 1 जून को चंदौली जनपद में पड़ने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

प्राथमिक विद्यालय सरने में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई

अभियान के अंतर्गत शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु जागरूक किया गया एवं आधार कार्ड बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय परिवार की अन्य सभी शिक्षकों द्वारा लोगों से व्यक्ति का संपर्क करके उन्हें संचारी रोगों एवं स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए।

प्राथमिक विद्यालय सरने में स्कूल चलो अभियान एवं जन जागरूकता रैली निकाली गई

रैली का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीतू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुमन कुमारी, रश्मि रीमा कुमारी,आजाद कुमार, अंकिता कुमारी ने भी अभियान को सफल बनाने हेतु सार्थक प्रयास किये।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |