नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व पीड़िता बरामद

नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व पीड़िता बरामद

 थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2024 धारा 363/366 भादवि का वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार | 

नाबालिग लड़की को लेकर भागने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व पीड़िता बरामद

By Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली / Purvanchal News Print

सकलडीहा / चंदौली |  डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के  मार्गदर्शन में व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2024 धारा 363/366 भादवि का वांछित अभियुक्त युवराज राय पुत्र श्रीकेश राय निवासी ग्राम ओनावल थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को दिनांक 15.05.2024 समय 17.50 बजे नासिक रोड़ रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए  दिनांक 17.05.2024 को मा0 न्यायालय चन्दौली के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त मा0 न्यायालय चन्दौली द्वारा जिला कारागार वाराणसी भेजा गया 
मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त द्वारा ग्राम ओनावल निवासी की पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फूसला कर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में अपहृता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया था।

नाम व पता अभियुक्त-

युवराज राय पुत्र श्रीकेश राय निवासी ग्राम ओनावल थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष

बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 राणाप्रताप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.म0हे0का0 रीमा यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |