प्राथमिक विद्यालय सरने में 15 से 18 मई 2024 तक बच्चों को विभिन्न गतिविधियों सिखाई गई |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / नियामताबाद , चंदौली | प्राथमिक विद्यालय सरने में 15 से 18 मई 2024 तक बच्चों को विभिन्न गतिविधियों सिखाई गई , जिसके अंतर्गत मिट्टी से विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाना ,कागज से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाना ओरिगामी, गांव में मतदान हेतु जागरूकता के लिए बच्चों के हाथों में जागरूकता संबंधित मेहंदी लगाई गई।
इस अवसर पर बच्चों ने सजावट वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं भी बनाई, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षण चार्ट भी बनाएं। विभिन्न प्रकार की आकृतियों का निर्माण एक्टिविटी रूम में बच्चों द्वारा रंग बिरंगी कले के माध्यम से भी किया गया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार से प्रोत्साहित किया गया और समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
ग्रीष्मावकाश हेतु कक्षा 1 से 5 तक सभी बच्चों को गृह कार्य भी प्रदान किया गया।
विद्यालय की अध्यापिका नीलम तिवारी ने सभी बच्चों को ग्रीष्म अवकाश करने हेतु प्रेरित किया एवं 1 जून को होने वाले मतदान में भाग लेने हेतु सभी अध्यापकों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, नीलम तिवारी ,सुमन कुमारी रश्मि ,रीमा कुमारी उपस्थिति रही।