चंदौली क्राइम : छह राशि गोवंशों के साथ 02 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

चंदौली क्राइम : छह राशि गोवंशों के साथ 02 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

धीना पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोवंशो को लेकर मारते पीटते हुए अहिकौरा से जमुर्खा पुलिया होते हुए आगे जायेंगे। 

चंदौली क्राइम : छह राशि गोवंशों के साथ 02 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार
 
धीना पुलिस ने जमुर्खा नहर पुलिया से जनौली से किया गिरफ्तार
By Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
पुलिस अधीक्षक चन्दौली महोदय डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा महोदय के निर्देशन में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कुशलता बनाये रखने व गौ तस्करों आदि पर नकेल कसने के उद्देश्य हेतु थाना धीना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09-10/06/2024 को रात्रि गश्त किया जा रहा था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोवंशो को लेकर मारते पीटते हुए अहिकौरा से जमुर्खा पुलिया होते हुए आगे जायेंगे। 

 इस सूचना पर धीना पुलिस द्वारा जमुर्खा पुलिया के पास आवश्यक घेराबन्दी की गयी कि कुछ देर बाद दो व्यक्ति 06 गोवंशो को साथ लेकर मारते पीटते हुए लेकर आ रहे हैं कि एक बारगी घेर कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा 06 राशि गोवंशो को बरामद किया गया। पूछने पर बताये कि हमलोग इसे खझरा से बहोरा चन्दौली होते हुए खेतो के रास्ते बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं । 

अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना पर लाकर अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 36/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

चंदौली क्राइम : छह राशि गोवंशों के साथ 02 शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

नाम पता अभियुक्त-
1. लिलधर बिंद पुत्र स्व0 राम पति बिंद नासी ग्राम किशुनपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष
2. शिवमोहन बिंद पुत्र स्व0 गोपी बिंद निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 55 वर्ष

आपराधिक इतिहा
लिलधर बिंद
1. मु0अ0सं0 36/2024 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धीना जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 18/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
3. मु0अ0सं0 22/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली
4. मु0अ0सं0 29/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

शिवमोहन बिंद-
1. मु0अ0सं0 36/2024 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धीना जनपद चन्दौली
2. मु0अ0सं0 18/2018 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धानापुर जनपद चन्दौली
3. मु0अ0सं0 23/2019 धारा /5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना बलुआ जनपद चन्दौली

विवरण बरामदगी-  06 राशि गोवंश ( 03 गाय, 03 बछड़े)
गिफ्तारी का स्थान व समय -   जमुर्खा नहर पुलिया से जनौली की तरफ आने वाली सड़क थाना धीना जनपद चन्दौली 
दिनांक व समय – 10.06.2024  समय 03.30 बजे प्रातः

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीममें 
1. प्र0नि0 रमेश यादव थाना धीना जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 सतीश प्रकाश थाना धीना जनपद चन्दौली
3. हे0का0 अजय तिवारी थाना धीना जनपद चन्दौली
4. हे0का0 मधुकर उपाध्याय थाना धीना जनपद चन्दौली
5. का0 हरेन्द्र यादव थाना धीना जनपद चन्दौलीशामिल रहे 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |