हर देश में कोई न कोई जगह, स्मारक, पर्यटन स्थल या इमारत होती है जो उसकी पहचान होती है। यदि ताज महल को भारत की पहचान के रूप में देखा जा सकता है|
नई दिल्ली। हर देश में कोई न कोई जगह, स्मारक, पर्यटन स्थल या इमारत होती है जो उसकी पहचान होती है। यदि ताज महल को भारत की पहचान के रूप में देखा जा सकता है, तो 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' को अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है।
आज की पीढ़ी के लिए यह तथ्य दिलचस्प हो सकता है: 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' फ्रांस ने अमेरिका को उपहार में दी थी और 17 जून को ही यह विशाल प्रतिमा अमेरिका को सौंपी गई थी। 4 जुलाई, 1776 को अमेरिका की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में फ्रांसीसियों द्वारा उपहार में दी गई 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' का निर्माण फ्रांस और अमेरिका के संयुक्त प्रयासों से किया गया था।
दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकियों ने इस प्रतिमा का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने इस प्रतिमा को आकार और रूप दिया। यह भव्य तांबे की मूर्ति अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में 'लिबर्टी द्वीप' पर स्थित है।
देश दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1756: नवाब सिराजुद्दौला ने 50,000 सैनिकों के साथ कलकत्ता (अब कलकत्ता) पर हमला किया।
1799: नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया था
1855: न्यूयॉर्क हार्बर में 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' को लाया गया।
1917: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम स्थित हृदय कुंज को अपना निवास स्थान बनाया।
1938: जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1944: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया।
1974: ब्रिटिश संसद में हुए बम विस्फोट में 11 लोग घायल।
1980: संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की कि वह अपनी 160 परमाणु मिसाइलें ब्रिटेन में रखेगा ताकि किसी भी संकट की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।
2002: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास दोबारा खुला।
2004: मंगल ग्रह पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर पाए गए।
2004: बगदाद में सेना भर्ती केंद्र पर हुए विस्फोट में 42 लोगों की मौत हो गयी ।
2008: स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' का बेंगलुरू में सफल परीक्षण किया गया।
2008: रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों के जखीरे को नष्ट करने के लिए कदम उठाए था ।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें