प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार के गठन तक उन्हें पद संभालने को कहा।
राष्ट्रपति सचिवालय ने आज यहां कहा कि मोदी ने मुर्मू से मुलाकात की और अपना तथा मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से केंद्र में नई सरकार के गठन होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध… pic.twitter.com/qAklNw7mxf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2024
इससे पहले आज यहां मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक हुई जिसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई. सत्रहवीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा के लिए 1 जून को चुनाव हुए थे और 4 जून को हुई वोटों की गिनती में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला था |