योग से शरीर को स्वस्थ्य व मजबूत बनाएं : हरिवंश उपाध्याय

योग से शरीर को स्वस्थ्य व मजबूत बनाएं : हरिवंश उपाध्याय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया।

BJP Chandauli : 10th International Yoga Day,

योग करने से तमाम रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है इस क्रिया से पूरा विश्व अचरज में :  राजेश तिवारी

By- Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व मेंजनपद के कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया।योग शिविर में योग गुरु सुनील उपाध्याय व हरिवंश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से योग से शरीर को स्वस्थ्य रखने का सरल उपाय बताया।मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया।

लोकसभा मीडिया प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश उपाध्याय ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 150 देशों में योग शिक्षा को अपनाने का काम किया है।योग से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है।समाज मे इससे समरसता व साम्प्रदायिक सदभाव पैदा किया जा सकता है।



भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए।योग करने से तमाम रोगों से मुक्ति पाया जा रहा।इस क्रिया से पूरा विश्व अचरज है।योग करनेसे शरीर स्वस्थ्य व मजबूत हो जाता है।यह कोई चमत्कार से कम नहीं है।योग करने से मनुष्य को कभी भी चिकित्सक के पास नहीं जाना होगा।योग तमाम रोगों से मुक्ति दिलवाने में सहायक होता है।आज योग से बड़े बड़े रोगों को दूर किया जा रहा है।


इस मौके पर राजेश तिवारी, श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, विकास गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया, सिंटू बाबा,राजन सिंह,अवधेश खरवार,राहुल राजभर, पवन रस्तोगी, चंदन राजभर, अरविंद उपाध्याय,दिनेश पांडेय,सोनू गुप्ता आदि लोग रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें