प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह,विधायक कैलाश आचार्य एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज ढाला रोपावनी (राजदरी के पास) में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने,राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह,विधायक कैलाश आचार्य एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में 64 करोड़ 46 लाख वृक्ष लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में जनपद चंदौली में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने सभी से वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़ होगा तो हमें ऑक्सीजन मिलेगा और वर्षा भी अधिक होगी इसलिए हम सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।उन्होंने पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ की सेवा करने की भी अपील की।
मा. राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने एक पेड़ मां के नाम से सभी से पेड़ लगाने की अपील की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की आवश्यकता ने यह सबको बता दिया की पेड़ों के बिना हमारे जीवन का अस्तित्व संभव नहीं।उन्होंने कहा कि जो पौधा हम लगाए वो सुरक्षित रहे और अपनी पूर्णता को प्राप्त करे हमें यह भी चिंता करनी होगी।
वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं।इस अभियान को पूर्णता तभी मिलेगी जब लगाए जाने वाले पौधे पूरी तरह से सुरक्षित भी रहे।उन्होंने पर्यावरणीय संकट को देखते हुए स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की बात भी की।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अत्यधिक दोहन से खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है।सघन वृक्षारोपण से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में पेड़ को देवता की संज्ञा देते हुए सभी से पेड़ लगाने की अपील की।उन्होंने कहा कि सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं,जिनके पास जगह/जमीन नहीं है वो लोग तुलसी का ही पौधा लगाएं।
वृक्ष मित्र परशुराम सिंह ने वृक्ष बचाओ विश्व बचाओ का नारा देते हुए सभी से वृक्ष लगाने के साथ वृक्ष को बचाने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से पहले पेड़ बचाने की मुहिम शुरू होनी चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कवि मनोज द्विवेदी ने काव्य पाठ करते हुए पर्यावरण संबंधी अपनी कविताओं से सबका मन मोहा।प्राथमिक विद्यालय चकिया की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतिकरण दिया।
कार्यक्रम के अन्त में डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर एडिशनल एसपी विनय सिंह,एसडीएम आलोक कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार,जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।