मौनी बाबा आश्रम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन आज से शुरू

मौनी बाबा आश्रम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन आज से शुरू

विकास खंड बरहनी के ग्राम करौती ककरैत घाट स्थित अखंड विद्यानंद जी महाराज मौनी बाबा भगवान के आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है | 

मौनी बाबा आश्रम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजनआज से शुरू

सनातन धर्मावलम्बी को गुरु दीक्षा अवश्य लेनी चाहिए महंत अरुण पाण्डेय 

By-Diwakar Rai / ब्यूरो चीफ चंदौली |

जनपद के विकास खंड बरहनी के ग्राम करौती ककरैत घाट स्थित अखंड विद्यानंद जी महाराज मौनी बाबा भगवान के आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है |

19 जुलाई से हरिकिर्तन मानस पाठ भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम चालू होगा जो 21 तारीख को गुरू पूर्णिमा के दिन हवन-पूजन भव्य भंडारे के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न होगा जिसमें आप सभी जनपदवासी सादर आमंत्रित हैं |

वही मन्दिर के महंत अरूण पाण्डेय महाराज जी ने कहा इस पृथ्वी के सर्वश्रेष्ठ देव गुरुदेव जो हमारे सुख-दुख में बराबर मार्गदर्शन कराते हैं ऐसे प्राण प्रिय गुरुदेव का सानिध्य आप सभी को प्राप्त हो क्योंकि इतिहास गवाह है बिना गुरुदेव का कोई भी प्राणी भाव पार नहीं कर सकता \


सनातन धर्मावलंबी को गुरु दीक्षा अवश्य लेनी चाहिए जिसको गुरु का अभाव है वह व्यक्ति ईश्वर को ही गुरु माने और गुरु पूर्णिमा के दिन उनका दर्शन पूजा अवश्य करें क्योंकि गुरु के प्रसाद से यह जीव धन्य हो जाता है अगर हमारे पास बहुत ज्यादा नहीं है तो जो भी मेरे पास उपलब्ध है उससे अपने गुरुदेव की सेवा करें क्योंकि गुरुदेव ही पृथ्वी पर भगवान रूप में आए हैं।

उक्त आशय की जानकारी मंदिर के मिडिया प्रभारी राहुल पाण्डेय पत्रकार ने दी है |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |