बृजनंदनी एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह को शिक्षण सामग्री देकर किया सहयोग

बृजनंदनी एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह को शिक्षण सामग्री देकर किया सहयोग

गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य करने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह शुक्रवार को बृजनंदनी एजुकेशन ग्रुप के मुख्यालय सकलडीहा पहुंचे| यहां के संस्था के अध्यक्ष अखिलेश अग्रहरि ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह का अपने आफिस में स्वागत किया |

बृजनंदनी एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह को शिक्षण सामग्री देकर किया सहयोग किए

चंदौली , पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए कार्य करने वाले समाजसेवी दुर्गेश सिंह शुक्रवार को बृजनंदनी एजुकेशन ग्रुप के मुख्यालय सकलडीहा पहुंचे| यहां के संस्था के अध्यक्ष अखिलेश अग्रहरि ने समाजसेवी दुर्गेश सिंह का अपने आफिस में स्वागत किया और समाजसेवी के सामाजिक कार्यों से प्रभावित हुए, साथ में समाजसेवी दुर्गेश को शिक्षण सामग्री दे कर सहयोग किए और आगे भी हर संभव मदद करने भरोसा दिया | 

उल्लेखनीय हो कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं.मदन मोहन मालवीय से प्रभावित होकर समाजसेवी दुर्गेश सिंह गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए कई वर्षों से जनपद के रेलवे स्टेशन,चटटी चौराहों व बजारों में भिक्षाटन करते हैं, अब तक समाजसेवी दुर्गेश अपने समाजिक कार्यो की वजह से कई मंचों पर सम्मानित किए जा चुके हैं | 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें