उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से कई श्रद्धालु मलबे में दबे, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से कई श्रद्धालु मलबे में दबे, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

श्री केदारनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार सुबह भूस्खलन के कारण पहाड़ों से गिरे मलबे और पत्थरों के नीचे कई श्रद्धालु दब गए।

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से कई श्रद्धालु मलबे में दबे, तीन की मौत, रेस्क्यू जारी

देहरादून, पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार सुबह भूस्खलन के कारण पहाड़ों से गिरे मलबे और पत्थरों के नीचे कई श्रद्धालु दब गए। 

लेख लिखे जाने तक तीन शव बरामद किये जा चुके थे। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. अन्य की तलाश की जा रही है | 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग नंदन सिंह रजवार ने आज बताया कि आपदा नियंत्रण कक्ष को शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चिरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर आने से कुछ तीर्थयात्री मलबे में दब गये हैं।

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीआर और वाईएमएफ समेत प्रशासन की टीम और यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. बचावकर्मियों ने तीन लोगों को मलबे से निकाला और उन्हें मृत पाया और एक घायल व्यक्ति को बचाया गया। खोज एवं बचाव अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है | 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें