पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार : जिलाधिकारी

पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। 

पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार :  जिलाधिकारी

बारिश में अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार लगाएं पौधे

By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |

जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने पौधे कतार से लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें।

इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बारिश के मौसम में छायादार एवं फलदाल पौधे अधिक से अधिक लगाऐं। मां की ममता और पेड़ का दान दोनों करते हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एक मां के नाम पर एक वृक्ष लगाने पर विशेष महत्व संक्षिप्त रूप से दिया गया। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी सदर हर्षिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, वन विभाग की तरफ से सत्यपाल प्रसाद उप प्रभागीय वनाधिकारी चकिया, उप प्रभाग काशी वन्य जीव विभाग रामनगर वाराणसी मुन्नालाल सिंह छेत्रीय वन अधिकारी चंदौली रेंज छविनाथ त्रिपाठी उप छेत्रिय वन अधिकारी चंदौली रेंज मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह वन दरोगा, देव कृष्ण तिवारी व अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें