आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

 नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 इंडीकेटर्स में वर्तमान स्थिति एवं आगामी 3 माह में संतृप्त करने हेतु कार्ययोजना/रणनीति पर चर्चा की गयी।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का भव्य आगाज

नीति आयोग की पहल पर आकांक्षी ब्लॉक चहनिया में चलेगा संपूर्णता अभियान

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत रैली निकाली गई और उत्कृष्ट आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

 चंदौली,पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट।  जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम "आकांक्षी जनपद कार्यक्रम" के अन्तर्गत 5 विषयगत क्षेत्रों में निर्धारित 49 इंडीकेटर्स में से 6 इंडीकेटर्स में माह जुलाई 2024 से माह सितम्बर 2024 की अवधि में जनपद को शत प्रतिशत संतृप्त किये जाने हेतु नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित "सम्पूर्णता अभियान" कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 6 इंडीकेटर्स में वर्तमान स्थिति एवं आगामी 3 माह में संतृप्त करने हेतु कार्ययोजना/रणनीति पर चर्चा की गयी। साथ ही  रॉकेट लर्निंग संस्था 'पोषण भी पढ़ाई भी' कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आईसीडीएस विभाग के सहयोग से लगातार कार्य भी कर रही है। 

इसी कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी और अभिभावक शिक्षा को तकनिकी माध्यम से बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। जिन आंगनवाड़ी और माता पिता ने शिक्षा को बेहतर करने के लिए योगदान दिया है उनको जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास के द्वारा आंगनवाड़ी और अभिभावक को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड में सराहनीय कार्य करने के लिये श्री आशुतोष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सेवढ़ी, श्री अजय यादव, ग्राम प्रधान सेमरा एवं गैर सरकारी संस्था उपमन्यु फाउन्डेशन की श्रीमती समीक्षा ओझा को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा "सम्पूर्णता अभियान" हेतु निर्धारित 3 माह के अन्दर जनपद को संतृप्त करने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 3 माह में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी फिल्ड के कार्मिकों से दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों से साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक 3 माह की रणनीति बनाकर अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करते हुये जनपद को 6 इंडीकेटर्स में संतृप्त करेंगे तथा जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित भ्रमण कर फील्ड स्तर से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट का सत्यापन कर आंकडों की सत्यता का परीक्षण करेंगे। साथ ही समस्त सम्बन्धित विभाग उक्त इंडीकेटर्स की संतृप्ता में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलायेंगे।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

उक्त समारोह में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की आशा, बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा विभाग के खण्ड शिक्षा अधिकारीचहनिया एवं रॉकेट लर्निंग संस्था से प्रोग्राम मैनेजर मंजू मिश्रा एवं जिला समन्वयक संजीव कुमार उपस्थित रहे।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें