डॉ. शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

डॉ. शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शहर के जाने माने शिक्षाविद और हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. शशिकांत सिंह की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुये डॉ शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

डॉ. शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
 
 पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / साक्षी सेठ / वाराणसी । शहर के जाने माने शिक्षाविद और हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. शशिकांत सिंह की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुये डॉ शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस सभा में उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा करते हुये उनको याद किया गया। 

गौरतलब है कि उनके शिक्षा के लगाव को देखते हुये और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से डॉ शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई थी 2013 में उनके असमय देहावसान हो जाने के बाद। वाराणसी में उनके पढ़ाये गये छात्रों और शिक्षा विशेषज्ञ के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। 

डॉ. शशिकांत सिंह डिग्री कॉलेज के माध्यम से उनके दिखाये रास्ते पर प्रतिवर्ष बच्चें अपनी पढ़ाई पूरी करके अपना, अपने परिवार और समाज के नाम रोशन कर रहे है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |