धानापुर थाना में शांति समिति व परिचय के लिए हुई बैठक संपन्न

धानापुर थाना में शांति समिति व परिचय के लिए हुई बैठक संपन्न

पीस कमेटी की बैठक में धानापुर के नवागत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से मिलकर क्षेत्र की समस्या को समझे और विचार विमर्श किये। क़स्बा के जितने भी दुकानदार है , सबसे सीसीटीवी कैमरा लगाने का अग्रह किया।


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चंदौली / धानापुर, दीपक रस्तोगी धानापुर । थाना परिसर मे हुई पीस कमेटी की बैठक शांति पूर्ण संपन्न हुआ। बैठक मे नवागत थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने व्यापारीयों से मिलकर क्षेत्र की समस्या को समझे और विचार विमर्श किये। जिसमे क़स्बा के जितने भी दुकानदार है सबसे सीसीटीवी कैमरा लगाने का अग्रह किया।


 जिससे क्षेत्र मे हो रही घटना को लगाम लगाने का एक अहम भूमिका रहेगा। बैठक बाद शहीद गांव व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज प्रसून पांडेय जी ने अपने साथियों साहित थाना अध्यक्ष का फुल और बुके देकर स्वागत किया। जिसमे मुख्य रूप से पवन कुमार गुप्ता,विपिन प्रताप रस्तोगी,शुभम रस्तोगी, कृष्णा सेठ,अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |