पंचायती राज्य मंत्री ने कहा कि लोग आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहते हैं, आगामी चुनाव में हम गढ़ को गढाई बनाने का काम करेंगे।
डॉक्टर अरविंद राजभर बोले - आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 2027 में सुहेलदेव पार्टी के होंगे विधायक
आजमगढ़ / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज कौड़िया में महिला जागरूकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर थे। पंचायती राज्य मंत्री ने कहा कि लोग आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहते हैं। आगामी चुनाव में हम गढ़ को गढाई बनाने का काम करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के लोग सब्जी में तेज पत्ते की तरह से हम लोगों का प्रयोग किए।
सब्जी तैयार होने के बाद जिस तरह से लोग तेज पत्ते को चाट करके फेंक देते हैं। इस तरह से सपा वालों ने हमारी पार्टी का उपयोग किया। आगामी चुनाव में हम सपा को हर स्वाद चखाने का काम करेंगे। अध्यक्षता कर रही राष्ट्रीय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि महिलाओं को 50% आरक्षण मिलना चाहिए। बिहार की तरह से यूपी में भी दारू बंद होनी चाहिए।
महिलाओं को राजनीति में भी 50% का आरक्षण मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर हम महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। आगामी चुनाव में हमारी पार्टी महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने का काम करेगी। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरविंद राजभर ने कहा कि आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 2027 में सुहेलदेव पार्टी के विधायक होंगे, जो यूपी में ओमप्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर विनोद राजभर, कुलदीप राजभर दीनदयाल राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे