सकलडीहा के पी0आर0बी0 5563 के दो कर्मी को एसपी चंदौली ने किया निलंबित , हड़कंप

सकलडीहा के पी0आर0बी0 5563 के दो कर्मी को एसपी चंदौली ने किया निलंबित , हड़कंप

थाना सकलडीहा पर नियुक्त उप0 नि0 ना०पु० भीम प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी ना०पु० राजेश कुमार दूबे की 12/13जनवरी को रात्रि ड्यूटी लगी थी।

सकलडीहा के पी0आर0बी0 5563 के दो कर्मी को एसपी चंदौली ने किया निलंबित , हड़कंप

पदेन दायित्यों के निर्वहनमें घोर लापरवाही शिथिलता व अनुशासन हीनता बरतने सम्बन्धित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जाँच 

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की प्राथमिकी जाँच के आधार पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांगहे द्वारा किया गया निलंबित 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद के थाना सकलडीहा पर नियुक्त उप0 नि0 ना०पु० भीम प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी ना०पु० राजेश कुमार दूबे की 12/13जनवरी को रात्रि ड्यूटी लगी थी। रात्रि चेकिंग के दौरान पाया गया कि थाना क्षेत्र सकलडीहा अंतर्गत सघन तिराहे पर पी0आर0बी0 5563 खड़ी मिली, रात्रि गश्त ड्यूटी हेतु पी0आर0बी0 5563 पर लगे उक्त कर्मी द्वारा शिथिलतापूर्वक एक ही स्थान पर वाहन खड़ी करके लाइट व हूटर/शायरन बंद किए थे और भ्रमणशील नहीं थे जो उच्च अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन है | 

सकलडीहा के पी0आर0बी0 5563 के दो कर्मी को एसपी चंदौली ने किया निलंबित , हड़कंप
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांगहे

उपरोक्त कर्मचारीगण द्वारा कार्य सरकार में लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिस कर्मचारीगण को क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली पर नियुक्त उप0 नि0 ना०पु० भीम प्रसाद एवं मुख्य आरक्षी ना०पु० राजेश कुमार दूबे को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही,शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने सम्बन्धित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गई है।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .