सैयदराजा पुलिस टीम एक आइसर ट्रक वाहन से कुल 25 राशि गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर

सैयदराजा पुलिस टीम एक आइसर ट्रक वाहन से कुल 25 राशि गोवंश बरामद करते हुए 02 शातिर

सैयदराजा पुलिसमु.अ.सं. 6/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


 अन्तर्राज्यीय गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.01.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच 02 हाईवे ग्राम बरठी कमरौर पर स्थित किन्जल रेस्ट्रारेन्ट के सामने उत्तरी लेन पर चेकिंग के दौरान एक आईसर ट्रक संख्या UP15DT2696 से कुल 25 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए मौके से दो शातिर अन्तर्राज्यीय गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 6/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- 
(1) फरीद खान पुत्र शकील खान उम्र करीब 20 वर्ष नि0 खुर्माबाद थाना चेनारी जिला रोहतास  (बिहार) 
(2) देवेन्द्र प्रताप कुशवाहा पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र करीब 19 वर्ष नि0 खुर्माबाद थाना चेनारी जिला रोहतास (बिहार)

गिरफ्तारी व बरादगी का स्थान व समय- 
एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर किन्जल रेस्टारेन्ट के पास उत्तरी लेन 
दिनांक 13.01.225 समय करीब 13.20 बजे

बरामदगी का विवरणः-
1. एक आईसर ट्रक वाहन संख्या UP15DT2696
2. 01 एन्ड्राइड मोबाइल  व 70 रुपया नगदी
3. 25 राशि गोवंश 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के विवरण में 
1. प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2. उ0नि0- बब्बन सिंह चौहान थाना सैयदराजा चन्दौली। 
3. हे0का0 विपलेश राय थाना सैयदराजा चन्दौली। 
4. का0 अजय पटेल थाना सैयदराजा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .

|