छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की चिमनी गिरी...दो मजदूर घायल

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की चिमनी गिरी...दो मजदूर घायल

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक ढलाई कारखाने में साइलो ढह जाने से दो श्रमिक घायल हो गए और दो अन्य मलबे में दब गए। 

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की चिमनी गिरी...दो मजदूर घायल

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि घटना सारागांव क्षेत्र स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / रायपुर / Hindi News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार को एक ढलाई कारखाने में साइलो ढह जाने से दो श्रमिक घायल हो गए और दो अन्य मलबे में दब गए। 

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि घटना सारागांव क्षेत्र स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। मुंगेली राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साइलो (बड़ी मात्रा में सामग्री के भंडारण के लिए बनाया गया लोहे का ढांचा) ढह गया, जिससे उसके नीचे काम कर रहे कुछ श्रमिक फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें फैक्ट्री से लगभग 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संयंत्र प्रशासन के हवाले से बिलासपुर संभागीय आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि दो श्रमिक लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं और श्रमिकों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, 'स्पंज आयरन' बनाने वाली फैक्ट्री में करीब 350 श्रमिक अलग-अलग शिफ्टों में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर के भोजन के समय हुई, इसलिए वहां ज्यादा लोग नहीं थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित फाउंड्री में हुए औद्योगिक हादसे की दुखद खबर मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए राहत एवं बचाव कार्य के लिए कर्मी तैनात किए गए हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं भगवान से मलबे में दबे श्रमिकों की सुरक्षा और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |