धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को रामलीला मैदान में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जनपद में धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को रामलीला मैदान में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई।कार्यशाला में बाबा भीमराव अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक कहा किया गया।वहीं भारत के संविधान के बारे में वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी।
मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा की भारत के निर्माण में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाने का काम किए।वह ग़रीबों,वंचितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की हमेशा वकालत करते रहे।भाजपा ने सदैव संविधान का सम्मान किया संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए देवतुल्य है।
विरोधियों की ओर से संविधान के साथ खिलवाड़ किया। उसका इस्तेमाल अपने लिए किया गया।वहीं भाजपा ने संविधान का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण में किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, रामजी तिवारी, नंदकुमार पांडेय,अजीत पांडेय,श्रीराम चौबे,अनिल श्रीवास्तव,संजय मिश्रा,गणेश अग्रहरि,श्यामसुंदर सिंह, संतोष सिंह, विकास गुप्ता,अमित गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .