सकलडीहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोनार गांव निवासी 22 वर्षीय स्नातक छात्र सेवालाल मौर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मां ने फांसी से लटकता देखा शव, इकलौते बेटे की मौत से गमगीन है परिवार, हालत गंभीर
सकलडीहा, चंदौली/पूर्वांचल न्यूज प्रिंट: जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोनार गांव निवासी 22 वर्षीय स्नातक छात्र सेवालाल मौर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात को घटी। उस समय सेवालाल की मां मुगलसराय गयी हुई थीं। वह रात को घर नहीं जा सकी क्योंकि कोई ट्रेन नहीं थी। इसी बीच घर में अकेले मौजूद सेवालाल ने टिन शेड के पाइप से तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह करीब चार बजे जब मां घर लौटी तो उसने अपने बेटे को रस्सी से लटका हुआ देखा। उसकी चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और शव को बाहर निकाला। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सेवालाल अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उनके पिता रामप्यारे मौर्य खेत पर बने पंपिंग कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। उनकी तीन बहनें हैं, किरण, सोनी और पूजा, जो विवाहित हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां जामवंती देवी, पिता व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .