प्रदेश भर में सपाइयों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई , उनके सकल्पों को दोहराया

प्रदेश भर में सपाइयों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई , उनके सकल्पों को दोहराया

समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई | 

प्रदेश भर में सपाइयों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई , उनके सकल्पों को दोहराया

अखिलेश यादव ने कहा - हम लोग डॉ0 राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति और दाम बांधो नीति के साथ उनके दिखाए रास्ते पर चलने का लेते है संकल्प

लखनऊ / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम डॉ0 राम मनोहर लोहिया पार्क गोमती नगर में हुआ। जहां डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया। लखनऊ चौक स्थित लोहिया पार्क और डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान गोमती नगर में भी डॉ0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

    इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने हम लोगों को सप्तक्रांति का आंदोलन, अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समाजवादी सिद्धांत और रास्ता दिया। उन्होंने गैरबराबरी और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज के दिन हम डॉ0 लोहिया को याद कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग उन्हीं के बताये हुए रास्ते पर चल रहे हैं। डॉ0 लोहिया ने हम लोगों को सप्तक्रांति का सिद्धांत और महंगाई के खिलाफ दाम बांधो की नीति दी थी। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी हुई है। गैरबराबरी है। बेरोजगारी है। किसानों के सामने आर्थिक संकट है। हम लोग डॉ0 राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति और दाम बांधो नीति के साथ उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है।

प्रदेश भर में सपाइयों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई , उनके सकल्पों को दोहराया

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन हम डॉ0 लोहिया जी के साथ ही देश के महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी को भी याद करते हैं। आज के दिन उनको फांसी हुई थी। उनको हम नमन करते है। क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया था।


    इस अवसर पर डॉ0 राममनोहर लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री आरके चौधरी सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी रविदास मेहरोत्रा विधायक, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, डॉ0 मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, श्रीमती मीरा वर्धन पूर्व मेयर प्रत्याशी, वंदना मिश्रा पूर्व मेयर प्रत्याशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक सभा प्रो0 बी.पाण्डेय, डॉ0 राजपाल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, यामीन खां राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक सभा, अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, काशीनाथ यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनीत कुशवाहा, पायल सिंह प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा, कुलदीप यादव प्रदेश महासचिव समाजवादी शिक्षक सभा, अनूप सांडा पूर्व एमएलसी, जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष लखनऊ, फाकिर सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, डॉ0 फिदा हुसेन अंसारी पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा आयोग, आशुतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, शादाब फातिमा पूर्व विधायक, अम्बरीष पुष्कर पूर्व विधायक, श्याम किशोर यादव पूर्व विधायक, पूजा शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी उत्तर विधानसभा क्षेत्र, सोनू कनौजिया पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद, विजय बहादुर यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती नाहिद लारी खान, फखरूल हसन चांद, अमीक जामेई तथा डॉ0 सुनीलम, देवेन्द्र सिंह जीतू पार्षद शामिल रहे।

कार्यक्रम में सर्वश्री सुशील दीक्षित एवं मुकेश शुक्ल पूर्व नगर अध्यक्ष लखनऊ, नवीन धवन बंटी, डॉ0 अखिलेश पटेल, विजय सिंह, राम सागर यादव, ऊषा सेन (ब्लाक प्रमुख), अंशू केडिया, मणेन्द्र मिश्र, डॉ0 नरेन्द्र यादव, एसके राय, प्रेम प्रकाश वर्मा, अमरजीत यादव, डॉ0 अभिषेक सिंह अम्बेडकरनगर, सैय्यद कमरूल हसन, राधाकांत, शब्बीर अहमद, विदेश पाल, अनीस अहमद लारी, इरशाद अहमद गुड्डू, अकील अहमद चंाद, अभिजीत यादव, अमिताभ यादव, दिवाकर यादव, चिंता यादव, गुड्डू लोधी, अमरेन्द्र निषाद, रमेश लोधी, यशवंत सिंह यादव, रंगनाथ द्विवेदी, ताराचंद यादव, सर्वेश अम्बेडकर, धर्मपाल, लता जैसवार, मुन्नी पाल, नईमा बानो, वंदना चतुर्वेदी, विजयलक्ष्मी, हीना कौसर, फारूख जहां, विजयश्री गौतम, अर्चना रावत, डॉ0 प्रेमशंकर यादव, धर्मपाल, शशि सिंह बैचलर, संतोष यादव, सरवर अली, सर्वेश यादव, सनी कनौजिया, अमर सिंह, जीएस जैकी, गजेन्द्र मिश्रा, नीरज यादव, परवेज, रितु अग्रवाल, प्रदीप कनौजिया, नीरज यादव, शिवम कश्यप, बिंदु बाला बिंद, रीना यादव, नीलिमा कुमारी, नीलम पाण्डेय, बदरूज दुजा, सनी कनौजिया, उदय प्रताप, अफजल चौधरी, संदीप यादव, अमिताफ त्रिपाठी, सुजाता यादव, सुहागवती, प्रेमलता यादव, मोनू सिंह, त्रिभुवन सिंह, अवनीश यादव, आशु गौतम, सोनी यादव, रोहन सिंह शाक्य, अकील अहमद चांद, शिवम यादव गोलू, इब्राहिम मंसूरी, अंजनी प्रकाश यादव, रितु अग्रवाल, राजकुमार सिंह राजा, अंकित शेरा, दीपक महाकाल, शशिलेन्द्र यादव, मनोज पाल, संजीव यादव, मनीष यादव, अमन मिश्रा, बचान सिंह यादव, एस यू खान, सुशील यादव गुड्डू, जितेन्द्र यादव, सतेन्द्र रावत, दिनेश सिंह, आरती यादव, चन्द्रशेखर यादव, प्रवेश यादव, राजकुमार, आरपी यादव, मोहित पाल, गनेश रावत, मनोज कुमार यादव, विजय कुमार रावत, पारस यादव, सरोज रावत, विनय यादव, सुनील गौतम, अरविन्द गौतम, राजकुमार यादव, उमाशंकर वर्मा, गौरव रावत, रंजीत यादव अनुज यादव, अनिल यादव, सुरेन्द्र यादव, मोहित यादव, नरेन्द्र यादव, गोविन्द यादव, त्रिभुवन यादव, शिवकुमार रावत राशिद अली, ओम लोधी, सीताराम लोधी आदि शामिल रहे।    

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |