चंदौली : विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग , एक दर्जन बकरियां, एक दुधारू गाय जलकर मरीं

चंदौली : विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग , एक दर्जन बकरियां, एक दुधारू गाय जलकर मरीं

सबल जलालपुर गाँव के रैपुरी में विद्युत शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग से एक दर्जन बकरियां,एक दुधारू गाय खाद्य सामग्री सहित नगदी आग की भेंट चढ़ गयी |

चंदौली : विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग , एक दर्जन बकरियां, एक दुधारू गाय जलकर मरीं

🔹 गरीब गोरख यादव का सब कुछ हुआ स्वाहा 

🔹 ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112,प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश कुमार यादव सदल बल अग्निश्मन भी मौके पर पहुंचा 

🔹 ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने डीएम, शासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की उठायी मांग 


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद के धीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सबल जलालपुर गाँव के रैपुरी में शुक्रवार की दोपहर विद्युत शार्ट सर्किट सेमड़हे में लगी आग से एक दर्जन बकरियां सहित एक दुधारू गाय सहित खाद्य सामग्री नगदी सब आग की भेंट चढ़ गयी |ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची धीना पुलिस और अग्निश्मन गाड़ी के पूर्व सारा कुछ जलकर खाक हो गया | Google में खोजने के लिए यहां क्लिक करें अथवा purvanchalnewsprint.co.in लिख कर सर्च करें |

चंदौली : विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग , एक दर्जन बकरियां, एक दुधारू गाय जलकर मरीं

प्राप्त जानकारी अनुसार धीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सबल जलालपुर के रैपुरी गाँव निवासी गोरख नाथ यादव के चार मड़हों में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से उसमें बधी एक दर्जन बकरियां और एक दुधारू गाय जलकर मर गयी और उसी में रखा खाद्य सामग्री नकदी सब आग की भेंट चढ़ गया |वहीं जहाँ लोग होली का त्यौहार मना रहे थे वहीं गोरख नाथ यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा |आग इतनी विभट्स थी कि देखते ही देखते सब कुछ स्वाहा हो गया |


ग्रामीणों की सूचना पर 112 डायल धीना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव सदल बल पुलिस, अग्निश्मन गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पहुंचने के पूर्व सब कुछ जल चुका था |ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान इस ओर आकृस्ट कराकर शासन स्तर से सहायता दिलाने की मांग की है |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .