पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में शारदा संगोष्ठी,वार्षिकोत्सव सृजन 2और जमील अहमद प्र.अ. के सेवानिवृत्त परिवार आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / चन्दौली | जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में शारदा संगोष्ठी,वार्षिकोत्सव सृजन 2और जमील अहमद प्र.अ. के सेवानिवृत्त परिवार आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा, डायट प्राचार्य विकायल भारती हरिनारायण पटेल थाना प्रभारी सकलडीहा ,अवधेश कुमार राय खंड शिक्षा अधिकारी विवेक सिंह सोनाटा फाइनेंस पुष्पेंद्र विक्रम सिंह निखिलेंद्र विक्रम सिंह राहुल सिंह रहे ,बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बुद्ध बंदना और मसाने की होली की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया |
ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा ने बाउंड्रीबाल का लोकार्पण भी किया कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिती पहले से बेहतर हुई है और आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों के सभी पैरामीटर संतृप्त किए है जिनमें ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत से बहुत सारे काम कराए गए है शेष बचे कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा |
वहीं डायट प्राचार्य ने भी बताया कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता बल्कि हर समय को समाज को कुछ न कुछ देता रहता है और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार की उपलब्धियों और बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा की |
इस अवसर पर अशोक सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ संतोष सिंह जिला अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ चन्दौली जय नारायण यादव ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु पांडेय अवनीश यादव,दीनदयाल यादव, चंद्रकांत महामंत्री सिंह, विजय सिंह अरविंद उपाध्याय* चंद्र मौली दीक्षित प्रशांत पाण्डेय सुरेश गौतम रमेश राम निठोहरसत्यार्थी गिरिजेश दादा फाफा साहब भारती लल्लन कुमार अर्जुन प्रसाद आर्या , जितेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि महेशुआ कमलेश यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भाई राम मोखु गुप्ता बी डीसी राजेश डॉ तसलीम ज्योति भारद्वाज धर्मराज प्रसाद सतीश कुमार सुरेश कुमार मृत्युंजय सहित सैंकड़ो शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जमील अहमद और संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने किया।