कमालपुर विद्युत उपकेंद्र से देहात क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आज होगी बहाल : डाल चंद

कमालपुर विद्युत उपकेंद्र से देहात क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आज होगी बहाल : डाल चंद

किसानों के गेहूँ की कटाई को देखते हुए अप्रैल महीने से विद्युत् आपूर्ति इस लिए बंद की गयी थी कि विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं की फ़सल आग की भेंट न चढ़े | 
कमालपुर विद्युत उपकेंद्र से देहात क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आज होगी बहाल : डाल चंद

गेहूं कटाई को लेकर एक महीने से देहात क्षेत्र की आपूर्ति सुबह से शाम तक बंद रहती रही 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

जनपद के कमालपुर विद्युत् उपकेंद्र से क्रमशः कमालपुर देहात, रैथा, बरहन फीडर से देहात क्षेत्रों में किसानों के गेहूँ की कटाई को देखते हुवे अप्रैल महीने से विद्युत् आपूर्ति इस लिए बंद की गयी थी कि विद्युत शार्ट सर्किट से गेहूं की फ़सल आग की भेंट न चढ़े | इस समय किसानों के खेत में लगी गेहूँ की फ़सल पूरी तरह कट चुकी है |

अवर अभियंता विद्युत् उपकेंद्र कमालपुर डाल चंद ने एक भेंट वार्ता में बताया कि विद्युत् उपभोक्ताओं किसानों द्वारा मो फोन से बार बार बताया जा रहा है कि आज से एक सप्ताह पूर्व ही क्षेत्र में सारी गेहूं की फ़सल कट चुकी है भीषण गर्मी में लोग बागबेहाल हैं खेती कार्य भी प्रभावित है बंद विद्युत् आपूर्ति दिन में बहाल की जाय |एक मई से कमालपुर उपकेंद्र से क्रमशः कमालपुर देहात, रैथा, बरहन फीडर से विद्युत आपूर्ति दिन वाली बहाल कर दी जाएगी |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .