यूपी में 16 आईएएस अफसरों का तबादला: 6 जिलों के डीएम बदले गए; चंदौली के डीएम अयोध्या और प्रयागराज के नगर आयुक्त को चंदौली का नया डीएम बनाया गया |
लखनऊ : योगी सरकार ने मंगलवार की रात 16 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। 6 जिलों चंदौली, अयोध्या, अमेठी, बदांयू, इटावा, कन्नौज के डीएम भी बदले गए हैं.
चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया डीएम नियुक्त किया गया है। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
जबकि 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। अब तक वह कन्नौज के डीएम थे। वह 17 जुलाई 2022 से अब तक करीब ढाई साल तक कन्नौज के प्रभारी रहे हैं।
वहीं, प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया गया है। वह 2015 -16 बैच के आईएएस हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूँ का डीएम नियुक्त किया गया है।