लखनऊ में एक युवक को पेड़ से बांधकर मार डाला गया। उसकी गर्दन एक तौलिया की मदद से पेड़ से बंधी हुई थी।
UP Breaking News : लखनऊ में एक युवक को पेड़ से बांधकर मार डाला गया। उसकी गर्दन एक तौलिया की मदद से पेड़ से बंधी हुई थी। शरीर पर चोटों के निशान हैं। घटना बंथरा क्षेत्र के भदोही गांव की है।परिजनों ने कहा कि हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए। उसकी किसी से लड़ाई नहीं थी .
मृतक की पहचान भदोही निवासी सुरेंद्र (35) के रूप में की गयी है। पिता राधेश्याम की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। उसकी माँ भी जिन्दा नहीं है। चूंकि उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए वे अपने भाइयों और भतीजों के साथ ही रहते थे।