चकिया पुलिस : 1.248 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

चकिया पुलिस : 1.248 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के क्रम चकिया पुलिस ने 1.248 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार  किया | 

चकिया पुलिस ने 1.248 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.05.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर सिकन्दरपुर ग्राम से अभियुक्ता गुड्डी देवी पत्नी भद्दर पाठक निवासिनी ग्राम सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को 1.248 किग्रा0 नाजायज गांजा व बिक्री के 14403/-रू0 के साथ समय 13.20 बजे उसके घर से गिरफ्तार व बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 090/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता का विवरण व गिरफ्तारी का स्थान-

1 . गुड्डी देवी पत्नी भद्दर पाठक निवासिनी ग्राम सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को ग्राम सिकन्दरपुर मे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 
 
पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु.अ.सं. 090/2025 धारा 8/20  एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली । 

बरामदगी का विवरण–
1 किलो 248 ग्राम अवैध गांजा
बिक्री के 14403 /- रूपये
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में 
1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. उ0नि0 इन्द्रमणि यादव  थाना चकिया जनपद चन्दौली । 
3. म0उ0नि0 खुशबू यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली । 
4. हे0का0 प्रवीण सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
5. का0 आशुतोष चौधरी थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
6. का0 राकेश यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली । 
7. म0का0 सोनम थाना चकिया जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |