जनता की समस्याओं का निदान करने में अधिकारी बरत रहे लापरवाही, बोले - पिंटू पाल

जनता की समस्याओं का निदान करने में अधिकारी बरत रहे लापरवाही, बोले - पिंटू पाल

सकलडीहा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा में उत्पन्न समस्याओं का निदान करने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Officials are being negligent in solving the problems of the public, said - Pintu Pal

चंदौली / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : सकलडीहा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा में उत्पन्न समस्याओं का निदान करने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं किया जाएगा तो हम सभी लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।


कहते हैं कई सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग के पास जल जमाव है। जहां पिछले दिनों हुई हल्की सी बारिश में ही जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबकि इससे पूर्व भी कई बार इस स्थान पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वही इस समस्या के निदान करने को लेकर व्यापारियों तथा ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। 


Officials are being negligent in solving the problems of the public, said - Pintu Pal

व्यापारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों द्वारा उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी को पत्र के माध्यम से समस्या का निदान करने को लेकर अवगत भी कराया गया था। वहीं कई दिन बीत जाने के बाद भी उक्त समस्या का निदान नहीं किया गया और हल्की सी बारिश में ही स्थिति फिर गंभीर हो गई।

 इस समस्या की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों से समस्या का समुचित निदान करने की मांग की गई। वहीं पिंटू पाल द्वारा अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई कि एक सप्ताह के अंदर अगर इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो वह सभी लोग उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन तथा अन्य अधिकारियों की होगी।

बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .