जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की समस्याओं की जांचोपरांत उचित कार्यवाही करें सुनिश्चित

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की समस्याओं की जांचोपरांत उचित कार्यवाही करें सुनिश्चित

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
 
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस:  फरियादियों की समस्याओं की जांचोपरांत उचित कार्यवाही करें सुनिश्चित

117 प्रार्थना पत्रों में से एक दर्जन का मौके पर ही निस्तारण 

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट/ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर पीडीयू नगर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 117 प्रार्थना पत्रों में से एक दर्जन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

उन्होंने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 


इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीडी डीआरडीए, क्षेत्राधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .