क्रिकेटर विष्णु त्रिपाठी ने किया चन्दौली का नाम रोशन

क्रिकेटर विष्णु त्रिपाठी ने किया चन्दौली का नाम रोशन

जनपद के नेगुरा धानापुर के निवासी हैं  विष्णु त्रिपाठी (क्रिकेटर) जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज (ऑलराउंडर) हैं। 

क्रिकेटर विष्णु त्रिपाठी ने किया चन्दौली का नाम रोशन

चंदौली / पूर्वांचल  न्यूज़ प्रिंट :  जनपद के नेगुरा धानापुर के निवासी हैं  विष्णु त्रिपाठी (क्रिकेटर) जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज (ऑलराउंडर) हैं। जिन्हें2023 में एनसीएल के उत्तर प्रदेश का कप्तान चुना गया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उसके बाद 2024 में यूपी पैंथर में सबसे ज्यादा रन 458 और 11 विकेट लिया। 

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद विष्णु चयनकर्ता के निगाह में आए और इंडिया अंडर 23 के टीम के लिए खेलने का मौका मिला और इंडियाअंडर 23 के कप्तान भी बने। 


सीरीज 3 टी 20 ढाका में हुआ


भारत अंडर 23 बनाम बांग्लादेश-23
पहला मैच चोटिल होने के कारण नहीं खेले IND 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
IND23 का स्कोर 163-8 (20)
बांग्लादेश का स्कोर 166-4(16.2) बांग्लादेश अंडर-23 ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच बांग्लादेश के खिलाड़ी का नाम (कमरुद्दीन अहमद 20 गेंद 60 रन या 5 विकेट लिए।

दूसरे मैच में
भारत अंडर-23 ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
स्कोर 195 -5 (20)
बांग्लादेश अंडर-23
स्कोर 127-9(20)
68 रन से भारत अंडर-23 जीता
मैन ऑफ मैच विष्णु त्रिपाठी
30 गेंद में 96 रन, 12 छक्के और 3 चौके और 2 विकेट लेकर आल राउंडर प्रदर्शन किया।

तीसरे मैच में
बांग्लादेश अंडर-23 ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की
164 -7(20)
भारत 23 168-2 (10.3)
भारत अंडर-23 ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
संजीव शुक्ला 25 गेंद 51 रन या
विष्णु त्रिपाठी 18 गेंद 61 या
अभिराज यादव 16 गेंद 44 या विष्णु त्रिपाठी ने 3 विकेट लिए
भारत अंडर 23  (2-1) से सीरीज विजेता बना।

प्लेयर ऑफ द सीरीज विष्णु त्रिपाठी हुए
157 रन और 5 विकेट लिए।
विष्णु के लगातार अच्छे प्रदर्शन से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है कि यह युवा खिलाड़ी एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |