राजीव कृष्ण की गिनती प्रदेश के कर्मठ और साहसी निर्णय लेने वाले अधिकारियों में होती है। राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद ऑफिसर भी माने जाते हैं।
![]() |
कौन हैं राजीव कृष्ण जो बने उत्तर प्रदेश के नए DGP? |
लखनऊ / पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट : राजीव कृष्ण की गिनती प्रदेश के कर्मठ और साहसी निर्णय लेने वाले अधिकारियों में होती है। राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद ऑफिसर भी माने जाते हैं।
राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी होंगे। (PHOTO SOURCE: SOCIAL MEDIA) उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से डीजीपी के नाम पर मंथन हो रहा था। अब उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी के नाम का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी राजीव कृष्ण होंगे। राजीव कृष्ण वर्तमान में पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं और डीजी इंटेलिजेंस भी हैं।
हालांकि उन्हें अभी कार्यवाहक डीजीपी ही बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे प्रशांत कुमार रिटायर हो गए। 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं राजीव कृष्ण राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से नोएडा के ही रहने वाले हैं। उनका पुलिस करियर 3 दशक से अधिक लंबा है। राजीव कृष्ण की गिनती प्रदेश के कर्मठ और साहसी निर्णय लेने वाले अधिकारियों में होती है।
राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद ऑफिसर भी माने जाते हैं। जब उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मामले सामने आए तब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती कराने की जिम्मेदारी राजीव कृष्ण को दी थी। इसके बाद जिम्मेदारी को उन्होंने अच्छे से निभाया और सीएम योगी का विश्वास जीत लिया। राजीव कृष्ण के परिवार में कई अधिकारी हैं। राजीव कृष्ण की पत्नी आईआरएस अधिकारी हैं और लखनऊ में ही तैनात है।