धीना थाना : गोतस्करी के अभियोग में 25000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

धीना थाना : गोतस्करी के अभियोग में 25000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त अलगू उर्फ अमित बिन्द पुत्र जमुना बिन्द उर्फ अरविन्द कुमार निवास ग्राम महुजी  थाना धीना को अवही तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

Dheena Police Station: Wanted accused with a bounty of Rs. 25000/- arrested in cow smuggling case

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

श्री पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल मार्गदर्शन में भूपेन्द्र निषाद थानाध्यक्ष धीना के कुशल नेतृत्व में थाना धीना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-34/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अलगू उर्फ अमित बिन्द पुत्र जमुना बिन्द उर्फ अरविन्द कुमार निवास ग्राम महुजी  थाना धीना  जनपद चन्दौली को मुखबिर की सूचना के आधार पर अवही तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा वांछित अभियुक्त अलगू उर्फ अमित बिन्द की गिरफ्तारी के लिए 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

नाम पता अभियुक्त – अलगू उर्फ अमित बिन्द पुत्र जमुना बिन्द उर्फ अरविन्द कुमार निवास ग्राम महुजी  थाना धीना  जनपद चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष। 

अपराधिक इतिहास- 

1. मु0अ0सं0 34/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 थाना धीना जनपद चन्दौली।
2. मु0अ0सं0 46/2021 धारा 120बी/143/147/189/189/269/270/34/341/353/504/506 भादवि व 7 सीएल एक्ट ,व 54 आपदा प्रबन्धन अधि व 3 महामारी अधिनियम थाना धीना जनपद चन्दौली। 

गिफ्तारी का स्थान व समय-   

अवही तिराहा थाना धीना चन्दौली   
दिनांक 18.063.2025 समय 05.30 बजे

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीममें 

1. थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार  थाना धीना जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 वीरबहादुर  थाना धीना जनपद चन्दौली 
3. हे0का0 मुकेश कुमार निषाद थाना धीना जनपद चन्दौली 
4. का0 अनुराग सिंह  थाना धीना जनपद चन्दौली
5. का0 अमित सिंह  थाना धीना जनपद चन्दौली शामिल रहे |


बसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें .