सिकठा गांव में किसान नेता रतन सिंह के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली : कमालपुर क्षेत्र के सिकठा गांव में किसान नेता रतन सिंह के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाराणसी व चन्दौली से आए कृषि वैज्ञानिको ने किसानों को नई तकनीक के साथ खेती करने को बढ़ावा दिया।ताकि किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कर सके।वही बताया कि आगामी 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ कार्यक्रम चलाया जाएगा।
वाराणसी से आए प्रधान कृषि वैज्ञानिक त्रिभुवन चौबे ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।ताकि किसानों को मजबूत कर उनको विकास से जोड़ा जा सके।किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की ओर से प्रशिक्षित किया जा रहा है।ताकि किसान कम पूजी में खेती कर अधिक मुनाफा कमा सके।
नई तकनीक से किसान अपने आपको समृद्ध कर सकता है।इसके लिए किसानों को नई तकनीक से खेती कार्य करने की जरूरत है।नई तकनीक में कम पानी में खेती किया जा सकता है।कृषि वैज्ञानिक विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ ले सकता है।
भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान वाराणसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को नई तकनीक से खेती करने का जानकारी दिया।टीम में डॉ0 स्वाति शर्मा,डॉ0 जयदीप हलधर शामिल रहे।इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक अभय दीप गौतम,रितेश गंगवार,रमेश सिंह यादव आदि रहे।अध्यक्षता राजीव रंजन सिंह व संचालन रतन सिंह ने किया।