UP Monsoon Latest Update : तेज गर्मी और लू के बीच मॉनसून को लेकर आई गुड न्यूज, यूपी मौसम को लेकर ये बड़ी खबर

UP Monsoon Latest Update : तेज गर्मी और लू के बीच मॉनसून को लेकर आई गुड न्यूज, यूपी मौसम को लेकर ये बड़ी खबर

UP Weather: यूपी में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने यूपी वेदर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. यूपी में मॉनसून आने को लेकर गुड़ न्यूज है। 
UP Monsoon Latest Update : तेज गर्मी और लू के बीच मॉनसून को लेकर आई गुड न्यूज, यूपी मौसम को लेकर ये बड़ी खबर

UP Weather Update: इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सूरज आग बरसा रहा है। जहां शनिवार को प्रयागराज में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात में उमस ने भी लोगों की नींद उड़ा दी। अब उत्तर प्रदेश समेत देशभर के लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। मानसून के आने के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

 इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी गर्मी को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी पड़ सकती है। 9 जून को भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। यूपी के ज्यादातर जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 जून के बीच बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में लू बढ़ने की संभावना है।

ये रहा मौसम विभाग का मानसून पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी राहत भरी खबर जारी की है। आईएमडी ने बताया है कि 11 जून के बाद प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से पूर्वी यूपी में पुरवा हवाएं सक्रिय होंगी, जो प्री-मानसून बारिश का संकेत है। इसके असर से 12 और 13 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मानसून से पहले आएगी बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 और 13 जून को बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इससे प्रदेश को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है। 15 जून को यूपी में आ सकता है मानसून  | 

मानसून के आगमन की आधिकारिक तिथि अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमान है कि 15 जून के आसपास यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ सकता है। सबसे पहले मानसून पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया और आजमगढ़ जैसे जिलों में दस्तक दे सकता है। लेकिन यह साफ है कि अगले 2 से 3 दिन तक यूपी के लोगों को और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन 11 जून से ही मौसम में बदलाव हो रहा है और 15 जून को मानसून के आने की संभावना है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |