चंदौली : साइबर फ्राड के प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण

चंदौली : साइबर फ्राड के प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण

पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन मेंसाइबर क्राइम/फ्राड़ से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र/शिकायतों का साइबर एक्सपर्ट व सर्विलांस की टीम द्वारा निस्तारण किया जा रहा है | 

चंदौली : साइबर फ्राड के प्रार्थना पत्रों का किया गया निस्तारण

मुख्य बातें :- 
  •  फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश
  • आने वाले फरियादियों को साईबर फ्राड से बचने के लिए किया जा रहा जागरूक


दैनिक भास्कर दूत/ चंदौली |

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर फ्राड़ से सम्बन्धित फरियादियों की समस्याओं के दृष्टिगत उनकी भागदौड़ को कम करते हुए शिविर पुलिस लाइन चन्दौली सभागार में  दिनांक 02.07.2025 को साइबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु उ0नि0 मिर्जा रिजवान बेग व साईबर क्राईम की टीम द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। 

 ज्ञात हो कि जनपद में घटित साइबर फ्राड़ से पीड़ित फरियादियों के लिए प्रत्येक बुधवार को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में ऐसी समस्याओं का समाधान के लिए पृथक जनसुनवाई कराया जा रहा है जिसमें साईबर व सर्विलांस की टीमों द्वारा साईबर फ्राड से सम्बंधित मामलों की जांच कर निस्तारण कराया जाएगा।

इसी क्रम में फरियादियों द्वारा दिए गये 08 प्रार्थनापत्रों में से 02 प्रार्थनापत्र की धनराशि 35000/- रूपये को वापस कराया गया व अन्य प्रार्थना पत्र के संबंध में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |