जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्रवृत्ति कार्यशाला सम्पन्न हुई.
![]() |
छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर कार्यशाला आयोजित |
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दिनांक 25.07.2025 को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्रवृत्ति कार्यशाला सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्गत समय-सारणी एवं नियमावली में किये गये प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही हेतु पी०पी०टी० के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासनादेश के अनुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
![]() |
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्रवृत्ति कार्यशाला |
बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश कुमार एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के साथ समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।