तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मेला प्रदर्शनी का मा. सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं CDO आर जगत साईं एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा भ्रमण कर अवलोकन किया गया।
- दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर आदर, सम्मान एवं देश प्रेम की भावना के साथ फहरायें तिरंगा झण्डा
- सभी बच्चें "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराये और दूसरों को भी करें प्रेरित-मा. राज्य सभा सदस्य/सांसद श्रीमती दर्शना सिंह
- डीपीआरसी नियामताबाद परिसर में मा० सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा एक पेड़ मां के नाम" किया गया पौधरोपण
- मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों ने सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर किया अपलोड
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
तिरंगा के शान में एक पेड़ मां के नाम के लिए मा. राज्य सभा सदस्य/सांसद श्रीमती दर्शना सिंह की गरिमामय उपस्थिति में डीपीआरसी नियामताबाद में वीरों को नमन "तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम" का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महान विभूति महात्मा गांधी, भगत सिंह एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व तिरंगा रैली स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई जिसका मुख्य अतिथि/सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और इस दौरान बच्चों संग भारत माता की जय की नारा लगाया गया। तत्पश्चात परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण करके हरियाली का संदेश दिया गया उन्होंने अपील किया कि अधिक से अधिक पौधरोपण सभी को करनी चाहिए और उसकी देखभाल व सुरक्षा जरूरी है।
तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति पूर्ण संस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा, एनसीसी के छात्रों ने परेड, स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान, सुश्री श्रुति पाण्डेय द्वारा कत्थक शिवस्तुति, श्री राम यादव एवं मिठाई लाल गौतम द्वारा बिरहा के माध्यम से लोक गायन प्रस्तुत किया गया।
राज्य सभा सदस्य/सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम अपने देश का गौरव है। तिरंगा हमारी आजादी, एकता और गौरव का प्रतीक है। देश की आजादी दिलाने एवं देश की रक्षा के लिए सरहद पर जवान डटे रहते हैं। देश की रक्षा में अपने प्राण भी न्योछावर कर देते हैं। उन्हीं के बदौलत हम सभी स्वतंत्र जी पा रहें हैं। ऐसे सभी बलिदानियों को देशवासी नमन करते हैं। यह तिरंगा महोत्सव पूरे भारत देश में मनाया जा रहा है। तिरंगे की क्या भूमिका है इसको याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा प्रधानमंत्री जी का विजन है कि 2047 में अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत गान / गणेश वन्दना छात्रों, लोक गायन बिरहा, राष्ट्रभक्तिपूर्ण नृत्य प्रस्तुती, नाट्य प्रस्तुति-मैं आज़ाद हूँ, कत्थक शिवस्तुति, भूतपूर्व सैनिकों/सेनानियों का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
डीपीआरसी नियामताबाद परिसर में मेला प्रदर्शनी का मा. सांसद श्रीमती दर्शना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण द्वारा भ्रमण कर अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रतिनिधि पी पी उपाध्याय, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।