लखनऊ में वोट काटने की घोषणा से मची सियासी बबाल, अखिलेश ने आयोग से पूछा जवाब

लखनऊ में वोट काटने की घोषणा से मची सियासी बबाल, अखिलेश ने आयोग से पूछा जवाब

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।

लखनऊ में वोट काटने की घोषणा से मची सियासी बबाल, अखिलेश ने आयोग से पूछा जवाब

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आयोग से पूछा, "आयोग उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा?"

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या इस भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के मंत्री का बयान चुनाव आयोग तक पहुँचा है? चुनाव आयोग उनके खिलाफ क्या करेगा? बयान नहीं तो आधिकारिक दस्तावेज़।"

वीडियो में क्या है?

 वीडियो में असीम अरुण यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह कन्नौज से MLA हैं और अखिलेश यादव सांसद बने हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्नौज लोकसभा सीट पर ऐसा कोई बूथ नहीं था जहाँ भाजपा के वोट न काटे गए हों। हर सीट पर 10 से 15 वोट गलत तरीके से काटे गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई और इसका फायदा अखिलेश यादव को मिला।

अखिलेश का आरोप

 इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव ने वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें एक युवक EVM पर भाजपा के "कमल" का बटन आठ बार दबाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर सपा प्रमुख ने लिखा, "चुनाव आयोग को चुनौती देने वाली भाजपा का यह वीडियो वोटों की हेराफेरी करने वालों ने जारी किया है। यह एक जीता जागता सबूत है। मुख्य चुनाव आयुक्त को इसका जवाब देना चाहिए।"

चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया

 अखिलेश यादव के आरोपों के जवाब में, चुनाव आयोग ने रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप निराधार हैं। इस पूरी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत और गरमा गई है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |