मैजिक वाहन में छुपाकर ले जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मैजिक वाहन में छुपाकर ले जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 मैजिक वाहन में लादकर ले जा रहे 02 राशि गोवंशो को बरामद कर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
मैजिक वाहन में छुपाकर ले जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट / ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर व स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में अतुल कुमार थाना प्रभारी सकलडीहा के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक पिकप माल वाहन में गौतस्कर गोवंशो को लादकर सकलडीहा के रास्ते बहरवानी होते हुए वध हेतु पश्चिम बंगाल पण्डुआ ले जाने वाले है।

 उक्त सूचना के आधार पर थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा बहरवानी आश्रम के पहले बहद ग्राम बहरवानी घेराबन्दी कर गौतस्कर 1.सागर कुमार पुत्र स्व0 मुन्नर राम 2.सुन्दर पुत्र विजय निवासीगण ग्राम सलेमपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को मय मैजिक वाहन में 02 राशि गोवंश के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-159/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवाराण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


मैजिक वाहन में छुपाकर ले जा रहे गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सागर कुमार पुत्र स्व0 मुन्नर राम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 22 वर्ष
2.सुन्दर पुत्र विजय निवासी ग्राम सलेमपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 19 वर्ष

विवरण बरामदगीः-
1-02 राशि गोवंश जिन्दा 
2-एक पिकप माल वाहन टाटा ACE सं0- UP65KT7705

पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-159/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवाराण अधिनियम थाना सकलडीहा जनपद चंदौली

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 अमित यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.का0 संदीप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.का0 प्रश्विन दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.का0 मनीष यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |