कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में किया चिंतन कार्यशाला का आयोजन

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में किया चिंतन कार्यशाला का आयोजन

उत्तर प्रदेश की राजधानी में रविवार को "शिक्षक प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों के लिए चिंतन कार्यशाला" का आयोजन किया गया। 

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में किया चिंतन कार्यशाला का आयोजन
  •  कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण 
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में रविवार को "शिक्षक प्रकोष्ठ प्रतिनिधियों के लिए चिंतन कार्यशाला" का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रोफेसर रविकांत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अविनाश पांडे सभी पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन पार्टी की नीति और रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ऐसे आयोजन समय-समय पर महत्वपूर्ण होते हैं। पदाधिकारियों और कर्मचारियों को संगठित करने के साथ-साथ पार्टी के दिशा-निर्देश भी स्पष्ट किए जाते हैं।

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में किया चिंतन कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता की विशेषज्ञता के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए चर्चा की योजना बनाई जा रही है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |