पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को सकलडीहा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुछमन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त फावडा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-156/2025 धारा 103(1) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त भगवान दास यादव पुत्र स्व0 जामवन्त यादव निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली जो स्वंय की पत्नी क्रीमकला उम्र 35 वर्ष की हत्या दिनांक 19.08.2025 को समय 7.00 बजे सुबह की गयी थी को बुधवार समय 11.25 बजे कुछमन रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र अलीनगर जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त फावडा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण
अभियुक्त भगवान दास यादव पुत्र स्व0 जामवन्त यादव निवासी ग्राम बथावर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली ने पूछताछ में बताया की उसे संदेह था कि मृतका पत्नी क्रीमकला का किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। जिसके कारण मैने उसको फावडे के पासे से सिर में मारकर उसकी हत्या कर दिया।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त फावडा
आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-160/2014 धारा 147/148/307 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0-153/15 धारा 110जी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0-172/2022 धारा 504/506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
1.थानाध्यक्ष अतुल कुमार कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 दिनेश राम कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 गोपाल तिवारी कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.हे0का0 सतीश कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
6.हे0का0 अमित कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
7.का0 रोहित कुमार गौड़ कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
8.का0 प्रश्विन दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
9.का0 संदीप यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौलीशामिल रहे |