बलुआ पुलिस टीम व एसओजी /सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में 05 विदेशी पिस्टल व 05 मैगजीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
- गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 गुड्डु पुत्र सोहराब निवासी फलमण्डी,मुंगेर मिलेट्री बाजार, कोतवाली मुंगेर, बिहार के रुप में हुयी
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के स्नेहा तिवारी गहन पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में एसओजी/सर्विलांस सेल चन्दौली व थाना बलुआ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15.09.2025 को कार्यवाहक थाना प्रभारी बलुआ राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में चहनिया क्षेत्र कस्बा में चेंकिग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति सैदुपुर पुल पर कोले रंग के बैग,जिसका एक हिस्सा हल्का आसमानी रंग है,उसमें एक बैग में अवैध पिस्टल व मैग्जीन लेकर कही जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल सैदपुर पुल पर पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति बैग लिए हुये पुल पर खड़ा है। पुलिस टीम को देखकर वो व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 गुड्डु पुत्र सोहराब निवासी फलमण्डी,मुंगेर मिलेट्री बाजार, कोतवाली मुंगेर, बिहार के रुप में हुयी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध 05 विदेशी पिस्टल व 05 मैगजीन की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ पर मु.अ.सं. 231/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ अभियुक्त
पूछताछ में बताया कि मैं यह पिस्टल मुंगेर बिहार से लाकर विनय शर्मा पुत्र अज्ञात निवासी वियगिरी पोखरा जनपद भदोही मो0न0- 8932094124 को 25000/ रूपये प्रति पिस्टल सप्लाई करता हूँ। वह आगे लोगों ऊँचे दामों पर पर बेच देता है। जिसमें मुझे भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 231/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
विवरण बरामदगी-
05 अदद पिस्टल 32 बोर (MADE IN USA लिखा हुआ)
05 अदद मैगजीन (32 बोर पिस्टल का)
01 अदद स्मार्ट फोन (VIVO कम्पनी )
थाना बलुवा अंतर्गत गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर IPS का आधिकारिक वक्तब्य
गिरफ्तारी /बरामदगी का विवरण
दिनांकः- 15.09.2025 समयः- 12.15 बजे
स्थानः- सैदपुर गंगा नदी पुल के पास ग्राम तिरगावां थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-में
1. उ0नि0 राजेश सिंह कार्य0 थानाप्रभारी/चौ0प्र0 कैलावर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी SOG जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी मारूफपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली
4. का0 रोहित यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली
5. का0 अनुज कुमार वर्मा थाना बलुआ जनपद चन्दौली
6. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली
7. हे0का0 अरविंद भारद्वाज SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
8. हे0का0 आनंद सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
9. हे0का0 राणा प्रताप सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
10. हे0का0 रामानंद यादव SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
11. हे0का0 बिजेंद्र कुमार सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
12. हे0का0 आशुतोष सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
13. हे0का0 मंटू सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
14. का0 नीरज मिश्रा एसओजी जनपद चन्दौली
15. का0 अजीत कुमार सिंह SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
16. का0 गणेश तिवारी SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
17. का0 मनीष कुमार SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौली
18. का0 संदीप कुमार SOG/सर्विलांस जनपद चन्दौलीशामिल रहे |