सकलडीहा उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य पोषण जागरूकता के विषय पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
चंदौली। जिला के सकलडीहा उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य पोषण जागरूकता के विषय पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनीमिया, कैंसर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का आयोजन हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वोमेन जेंडर स्पेशलिस्ट पुष्पा कुशवाहा व रंजना श्रीवास्तव द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर, डिप्टी सी.म.ओ डॉ. कल्पना, अधीक्षक डॉ वी. के प्रसाद , डी.सी. पी. म. साहिल आदिल अंसारी का सहयोग रहा।
उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्राओं एवं महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, कैंसर के लक्षण और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों के बारे में जागरूक किया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने तथा पोषण संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए प्रेरित करना एवं विभिन्न मुद्दों पे चर्चा किया गया।