Surya Grahan Kab Lagega 2025 , साल का आखिरी सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण के कुछ दिन बाद लगेगा ?

Surya Grahan Kab Lagega 2025 , साल का आखिरी सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण के कुछ दिन बाद लगेगा ?

आज भारत में 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लग रहा है और ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो 21 सितंबर 2025 को लगेगा। 

https://www.purvanchalnewsprint.co.in/2025/09/surya-grahan-kab-lagega-2025.html
2025 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

Surya Grahan 2025 Date:  आज भारत में 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लग रहा है और ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। कृपया ध्यान दें कि साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो 21 सितंबर 2025 को लगेगा। 

खास बात यह है कि इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत और अंत भी ग्रहण से ही होगा। 21 सितंबर का ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। 

आइए आपको साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

2025 का सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Kab Lagega) कब लगेगा?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 11 बजे से सुबह 3:23 बजे तक लगेगा। यह ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण कन्या और उत्तरा फागुनी नक्षत्रों में घटित होगा। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव कन्या राशि में चंद्रमा और बुध के साथ स्थित होंगे और मीन राशि में स्थित श्री शनि देव की उन पर पूर्ण दृष्टि होगी।

 साथ ही, दूसरे भाव में तुला राशि में मंगल महाराज, छठे भाव में कुंभ राशि में राहु, दशम भाव में बृहस्पति महाराज, साथ ही बारहवें भाव में शुक्र और केतु की युति भी घटित होगी। साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का कन्या और उत्तरा फागुनी नक्षत्रों में जन्मे लोगों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी इसकी किसी भी बात की सत्यता का कोई प्रमाण नहीं देता है।)

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |