सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून

सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून

 जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून

  •  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि संघ अधिकारी भी हुए दीवाने  
  • महिला सशक्तिकरण हेतु खेल में प्रतिभाग कर रही महिला खिलाड़ियों को किया गया जागरूक

पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली  

उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा थाना बबुरी अन्तर्गत जेएस पब्लिक स्कूल में चल रहे सीबीएसई हैंड बॉल नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर रही राष्ट्रीय 21 टीमें व अंतराष्ट्रीय 06 टीमें (यूएई, कतर, ओमान व कुवैत सहित 02 अन्य देशों) की महिला प्रतिभागियों से मिलकर महिला सशक्तिकरण हेतु लैंगिक समानता के विषय में जागरुक किया गया। प्रतिभाग कर रही महिला प्रतिभागियों को पम्पलेट का वितरण किया गया।


सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून

 जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया।


सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून


साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।


सिर चढ़कर बोल रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का जुनून


साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।