कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान ही हमारी मूल पूंजी : विधायक सुशील सिंह

कार्यकर्ताओं का मान- सम्मान ही हमारी मूल पूंजी : विधायक सुशील सिंह

सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित निजी विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |

सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित निजी विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक,बूथ अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, चेयरमैन व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सुशील सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया।


विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है।इसके लिए कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर भाजपा के लिए कार्य किया जाएगा।कार्यकर्ताओ का मान सम्मान ही मेरी पहली सोच है।


आपके सहयोग व आर्शीवाद से विकास को मूर्त रुप देने का काम किया जा रहा है।हम सभी ऐसा कार्य करना है कि आने वाली पीढ़ी विकास की ओर अग्रसर हो।आज देश व प्रदेश में पार्टी विकास को नया आयाम दे रहा है।

आइए हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूती देते हुए आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखलाने का काम करें।विपक्षी केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है।हम सभी को मजबूती से उनको जवाब देने को जरूरत है।


इस मौके पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,नन्द कुमार पाण्डेय रामरूप दास पुर,महेंद्र सिंह,मुदिलशेर,हरिवंशउपाध्याय,अनिल सिँह उर्फ़ झुंना सिंह,वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, रमेश राय, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद,रमेश द्विवेदी, विपिन सिंह, राजेश तिवारी,भगवती त्रिपाठी, अजीत पांडेय, कमलाकांत मिश्रा, राहुल राजभर , श्रवण सिंह, परमानंद सिंह, सत्यवान मौर्य, जयप्रकाश उपाध्याय,राजू रतन सिंह, संजय उपाध्याय, श्रीराम चौबे, बिनोद सिंह, निधि खरवार, संगीता गुप्ता, जुली सिंह, आदि रहे।संचालन रामजी तिवारी ने किया।