Mission Shakti Campaign Phase-5.0 के तहत SP Chandauli के निर्देशन में आकांक्षा गौतम पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
थाना चकरघट्टा की Anti-Romeo team द्वारा रामा यादव हाईस्कूल देवदत्तपुर में जन चौपाल लगाकर किया गया जागरूक। थाना धानापुर की एंटीरोमियों टीम द्वारा स्कूल, बैंक, चौराहों, बाजार में महिलाओं तथा बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत Superintendent of Police Chandauli Aditya Langhe के निर्देशन में दिनाँक 09.10.2025 को में आकांक्षा गौतम पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में थाना इलिया की एंटीरोमियों टीम द्वारा थाना इलिया में जन चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरुक किया गया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा Chief Minister Kanya Sumangala Yojana, Save the Girl Child, Educate the Girl Child, One Stop Centre, 181 Women Helpline,Destitute Women Scheme after the death of husband, Women's Shelter, Shakti Sadan and Sakhi Niwas Schemes established in the state के बारे में बताया गया।
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।
साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।