भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में मनाया गया खेल उत्सव

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में मनाया गया खेल उत्सव

 भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला हॉकी खेल संघ एवं जिला खेल कार्यालय चंदौली द्वारा हॉकी खेल बालक और बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में मनाया गया खेल उत्सव

चंदौली। भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Directorate of Sports, Uttar Pradesh के तत्वाधान में District Hockey Sports Association and District Sports Office Chandauli द्वारा हॉकी खेल बालक और बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 नवंबर को आरपीएफ ग्राउंड पी.डी.डी. यू. नगर में आयोजित किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री शशांक शेखर पांडे एवं ओलंपिक संघ के सचिव श्री प्रेम प्रकाश यादव द्वारा किया गया| 


इस प्रतियोगिता में 6  टीम बालकों का एवं चार टीम बालिकाओं का प्रतिभाग किया| हॉकी खेल में बालिकाओं की टीम में सहदेव की टीम ने 1 -0 से चंदौली की टीम को हराकर विजेता रही तथा बालक हॉकी खेल में चंदौली की टीम ने 1-0 से एसबीएम की टीम को हराकर विजेता बनी| 


प्रतियोगिता मैं बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीम को हॉकी संघ के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडे एवं क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया| इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय चंदौली द्वारा कराया गया|