अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा शिविर पुलिस लाइन चन्दौली में ध्वजारोहण कर खाकी के त्याग और बलिदान को याद किया गया.
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली |
जनपद में दिनाँक 23.11.2025 को पुलिस झंडा दिवस (Police Flag Day) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा (Additional Superintendent of Police Operations, Digambar Kushwaha ) द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा दिनांक 23 नवंबर 1952 को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस Uttar Pradesh Police को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।
यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।इससे हमारे पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान को भी याद किया जाता है। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सुनाया। कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा थानों, पुलिस चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।


.jpeg)
